Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
Entertainment

गुरु रंधावा ने 2020 को बताया 'ट्रांसफॉर्मेशन ईयर', घटाया 15 किलो वजन

अपने गानों से बॉलीवुड में आग लगा देने वाले पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने एक इंटरव्यू में बताया कि 2020 उनके लिए ट्रांसफॉर्मेशन ईयर रहा. सिंगर ने इस साल अपना 15 किलो वजन भी कम किया है. हाल ही में गुरु रंधावा का गाना 'मेहंदी वाले हाथ' रिलीज हुआ है. इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस स
Share:
गुरु रंधावा ने 2020 को बताया 'ट्रांसफॉर्मेशन ईयर', घटाया 15 किलो वजन
Read in your preferred language.

अपने गानों से बॉलीवुड में आग लगा देने वाले पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने एक इंटरव्यू में बताया कि 2020 उनके लिए ट्रांसफॉर्मेशन ईयर रहा. सिंगर ने इस साल अपना 15 किलो वजन भी कम किया है. हाल ही में गुरु रंधावा का गाना 'मेहंदी वाले हाथ' रिलीज हुआ है. इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी भी नजर आ रही हैं.

गुरु रंधावा ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा कि 2020 उनके लिए फिटनेस की जर्नी रहा है. 2020 में उन्होंने अपना 15 किलो वजन कम कर लिया है और अब 2021 में भी वो खुद को फिट रखने पर पूरा ध्यान देंगे. गुरु ने आगे कहा- "इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है." वहीं गुरु ने कहा कि 2020 सभी के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है. वह उम्मीद करते हैं कि सब कुछ जल्दी ही सामान्य हो जाए.

काम को लेकर गुरु ने कहा- "मैं जल्दी ही म्यूजिक एल्बम रिलीज करने और शो करने पर ध्यान दे रहा हूं." गुरु एक नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग भी कर रहे हैं जो जल्द ही फैंस के बीच होगा.