Sunday, 20 September 2026 | 5:49 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज के खिलाड़ियों के लिए मैदान तैयार, पांच खेलों में जिला स्तरीय ट्रायल की तारीखें घोषित

Share:
कासगंज के खिलाड़ियों के लिए मैदान तैयार, पांच खेलों में जिला स्तरीय ट्रायल की तारीखें घोषित
कासगंज के खिलाड़ियों के लिए मैदान तैयार, पांच खेलों में जिला स्तरीय ट्रायल की तारीखें घोषित
Read in your preferred language.


कासगंज। खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खबर है। जिला खेल कार्यालय कासगंज की ओर से वर्ष 2026-27 में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन/ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को दोपहर दो बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। इसके बाद 22 सितंबर को जूनियर बालक कुश्ती, 23 सितंबर को सीनियर पुरुष एथलेटिक्स, 24 सितंबर को सब-जूनियर बालक हॉकी और 25 सितंबर को जूनियर बालिका हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

इनमें चयनित खिलाड़ियों को आगे अलीगढ़ में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद चयनित प्रतिभाएं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में कासगंज का प्रतिनिधित्व करेंगी।

खेल कार्यालय ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथियों पर समय से पहुंचकर प्रतिभाग करने की अपील की है। खिलाड़ियों को आयु संबंधी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लानी होगी।

कहां-कब होंगे ट्रायल

  • 21 सितंबर: सीनियर पुरुष बॉक्सिंग
  • 22 सितंबर: जूनियर बालक कुश्ती
  • 23 सितंबर: सीनियर पुरुष एथलेटिक्स
  • 24 सितंबर: सब-जूनियर बालक हॉकी
  • 25 सितंबर: जूनियर बालिका हॉकी

सभी जिला स्तरीय ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोरों, कासगंज में दोपहर दो बजे से हों