Monday, 14 September 2026 | 10:28 PM
UP News

गोण्डा: मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत तृतीय चरण में भैरवनाथ पुरवा में कार्यक्रम आयोजित

कर्नलगंज /गोण्डा: उत्तरप्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे लगातार अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थाना कोतवाली कर्नलगंज में मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी कर्नलगंज के अन्तर्गत मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा में चौपा
Share:
Read in your preferred language.

कर्नलगंज /गोण्डा: उत्तरप्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे लगातार अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थाना कोतवाली कर्नलगंज में मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी कर्नलगंज के अन्तर्गत मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया वहीं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया। इस मिशन शक्ति टीम में आरक्षी अभय प्रताप यादव,महिला आरक्षी ज्योति राजभर शामिल रहीं।