उत्तर प्रदेश
गोला गोकर्णनाथ : माँ के देहांत के अगले दिन परीक्षा,सफल होकर पूरा किया माँ का सपना
लखीमपुर खीरी : छोटी काशी गोला के नाम से विख्यात गोला गोकर्ण नाथ में स्थित प्रतिष्ठित कॉलेज गोला पब्लिक स्कूल गोला गोकर्णनाथ के पूर्व छात्र सहबाज़ आलम पुत्र निहाल अहमद निवासी भारत भूषण कालोनी गोला गोकर्णनाथ ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से
Read in your preferred language.
लखीमपुर खीरी : छोटी काशी गोला के नाम से विख्यात गोला गोकर्ण नाथ में स्थित प्रतिष्ठित कॉलेज गोला पब्लिक स्कूल गोला गोकर्णनाथ के पूर्व छात्र सहबाज़ आलम पुत्र निहाल अहमद निवासी भारत भूषण कालोनी गोला गोकर्णनाथ ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 561अंक प्राप्त कर कालेज,अपने गुरुजन, पूरे क्षेत्र, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। फैज अहमद ने इस्लामिया हाई स्कूल से किया और हाई-स्कूल में 85% अंक हासिल किया था तथा इंटरमीडिएट गोला पब्लिक इंटर कॉलेज से किया और 90.4% अंकों के साथ उत्तीर्ण कर कालेज का नाम रौशन किया| नीट जैसी बहुत ही कठिन परीक्षा पास की तो दस्तक टीम बधाई देने उन के घर पहुंची, तो पता चला कि पेपर के एक दिन पहले ही उनकी माँ खालिदा बानो का देहांत हो गया था और इस दुख घड़ी मैं भी परीक्षा दी और अपनी माँ का सपना पूरा किया। सहबाज़ की इस सफलता में उनकी माँ ख़ालिदा बानो का बहुत ही सहयोग रहा, उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अध्ययन, दृढ़ संकल्प तथा माता-पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया|