Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
Entertainment

'स्त्री 2' से भी तगड़ी ओपनिंग लेगी 'गोट'! छप्परफाड़ कमाई से कर डाला बंपर कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' की ऐसी आंधी आई कि इसके साथ रिलीज हुई फिल्मों का एक ही बार में बंटाधार हो गया। 'स्त्री 2' को रिलीज एक महीने का समय बीतने वाला है और इस दौरान भी मूवी का क्रेज लोगों के बीच कम नहीं हुआ है। लेकिन अब लगता है कि 'स्त्री 2' फिल्म को टक्कर देने के लिए विजय थलापति ने कमर कस ली है। 15
Share:
'स्त्री 2' से भी तगड़ी ओपनिंग लेगी 'गोट'! छप्परफाड़ कमाई से कर डाला बंपर कलेक्शन
Read in your preferred language.

बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' की ऐसी आंधी आई कि इसके साथ रिलीज हुई फिल्मों का एक ही बार में बंटाधार हो गया। 'स्त्री 2' को रिलीज एक महीने का समय बीतने वाला है और इस दौरान भी मूवी का क्रेज लोगों के बीच कम नहीं हुआ है। लेकिन अब लगता है कि 'स्त्री 2' फिल्म को टक्कर देने के लिए विजय थलापति ने कमर कस ली है। 15 अगस्त को स्त्री 2 फिल्म के साथ ही साउथ साइड से भी कुछ फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें चियान विक्रम की 'तंगलान' के साथ ही संजय दत्त की 'डबल आईस्मार्ट' भी शामिल थी। इसके अलावा कुछ साउथ की कुछ अन्य फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में एंट्री ली, लेकिन 'स्त्री 2' ने अपनी आंधी में सबको रौंद दिया। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब मायूसी के बादल छंटने वाले हैं।

डायरेक्टर वेंकट प्रभु और थलापति विजय की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने इरादे जाहिर कर दिए है. 'गॉट' ने बड़े पर्दे पर आने से पहले वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. एडवांस बुकिंग में फिल्म के धमाल मचाने के चलते ओपनिंग डे पर फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो विजय की फिल्म अजित कुमार की विदा मुयार्ची, सूर्या की कंगुवा और रजनीकांत की वेट्टैयन इन अपकमिंग फिल्मो के लिए भी राहें आसान कर देगी. वेंकट प्रभु के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म में विजय के अलावा प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी, वैभव और योगी बाबू भी देखने को मिलेंगे. फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये है. जबकि इसके लिए विजय ने 200 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.