Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
मनोरंजन

गहना वशिष्ठ का आरोप- मुंबई पुिलस ने गिरफ्तार ना करने के लिए मांगी थी 15 लाख की रिश्वत, अंजाम भुगतने की दी धमकी

अश्लीली फिल्म रैकेट में राज कुंद्रा से पहले जिसका नाम आया था वो हैं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ। गहना के सिर पर एक बार फिर से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है इसी बीच इन्होंने सारा दोष मुंबई पुलिस के मत्थे मढ़ दिया है। गहना का दावा है कि पुलिस ने ही उन्हें इस केस में राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लेने के लि
Share:
गहना वशिष्ठ का आरोप- मुंबई पुिलस ने गिरफ्तार ना करने के लिए मांगी थी 15 लाख की रिश्वत, अंजाम भुगतने की दी धमकी
Read in your preferred language.

अश्लीली फिल्म रैकेट में राज कुंद्रा से पहले जिसका नाम आया था वो हैं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ। गहना के सिर पर एक बार फिर से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है इसी बीच इन्होंने सारा दोष मुंबई पुलिस के मत्थे मढ़ दिया है। गहना का दावा है कि पुलिस ने ही उन्हें इस केस में राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लेने के लिए मजबूर किया था।

इंडिया टूडे टीवी को दिए एक इंटरव्यू में मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए गहना ने कहा कि मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार नहीं करने के लिए मुझसे 15 लाख रुपए मांगे। गहना के मुताबिक पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि अगर वो उन्हें पैसे देंगी तब वो उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे।

गहना वशिष्ठ ने कहा है कि 'मैंने पुलिस वालों को पैसे नहीं दिए क्योंकि मैंने सोचा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जिन वीडियो में मैने काम किया वो बोल्ड सामग्रियां थीं ना कि अश्लील। तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।' गहना वशिष्ठ का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अपनी बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

बता दें कि बाद में गहना को अरेस्ट कर लिया गया। और जांच में इस केस की परतें खुलने लग गईं। उन्हें चार महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। गहना वरिष्ठ को बाद में जमानत मिल गई थी। उन्हें दो मामलों में जमानत मिली है। इसी हफ्ते उनके खिलाफ तीसरा केस दर्ज किया गया है।

अश्लील फिल्म केस में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस को पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट दो बार कुंद्रा की कस्टडी बढ़ा चुकी है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के आरोप लगे हैं। पुलिस का दावा है कि उसके पास राज के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें इस केस में  मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है।