Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
मनोरंजन

गजराज राव कटरीना कैफ-विकी कौशल की शादी पर बोले , सेल्फी नहीं लेने देगा तो मैं नहीं आ रहा ब्याह में

विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरों पर अब गजराज राव ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने वेडिंग सेरिमनीज का हिस्सा बनने की शर्तों पर मजाक में नाराजगी जताई है। गजराज ने विकी-कैट की शादी में मोबाइल बैन होने की खबर पर लिखा है, सेल्फी नहीं लेने देगा तो मैं नहीं जा रहा ब्याह में। रिपोर्ट्स ह
Share:
गजराज राव कटरीना कैफ-विकी कौशल की शादी पर बोले , सेल्फी नहीं लेने देगा तो मैं नहीं आ रहा ब्याह में
Read in your preferred language.

विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरों पर अब गजराज राव ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने वेडिंग सेरिमनीज का हिस्सा बनने की शर्तों पर मजाक में नाराजगी जताई है। गजराज ने विकी-कैट की शादी में मोबाइल बैन होने की खबर पर लिखा है, सेल्फी नहीं लेने देगा तो मैं नहीं जा रहा ब्याह में। रिपोर्ट्स हैं कि विकी कौशल और कटरीना कैफ 7 से लेकर 9 तारीख के बीच राजस्थान के सवाई माधोपुर में धूमधाम से शादी करने वाले हैं। वेडिंग सेरिमनीज में कई सिलेब्स पहुंचने की खबर है।
विकी कौशल और कटरीना कैफ ने तो शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। अब सीनियर ऐक्टर गजराज राव ने भी वेडिंग सेरिमनीज से जुड़ी हिंट दी है। 'बधाई हो' ऐक्टर गजराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विकी-कैट की शादी से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा है, शादी में मोबाइल बैन है। इसके साथ गजराज ने कॉमेंट किया है, सेल्फी नहीं लेने देगा तो मैं नहीं आ रहा ब्याह में।
विकी और कटरीना की शादी का इंतजार उनके फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं खबरें हैं कि वे शादी की डिटेल बाहर नहीं आने देना चाहते। रिपोर्ट्स हैं कि वेन्यू पर मोबाइल साथ रखना अलाउड नहीं होगा साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। गजराज राव ने भी इन्हीं खबरों पर रिऐक्ट किया है। गजराज राव और विकी कौशल 2018 की नेटफ्लिक्स मूवी लव पर स्क्वैयर फुट में साथ काम कर चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकी कौशल और कटरीना कैफ सवाई माधोपुर के लग्जरी रेजॉर्ट में शादी करने वाले हैं। Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट, सलमान खान और करण जौहर को बुलाया गया है। सोर्सेज ने बताया था कि पहले खबर थी कि सलमान 9 तारीख को आ रहे हैं। बाद में उनका आना कैंसल हो गया। बताया जा रहा है कि वेडिंग फंक्शन के लिए 40 से ज्यादा होटल बुक हैं।