Tuesday, 15 September 2026 | 4:19 AM
मनोरंजन

BIGG BOSS 18 का पहला टीजर आउट, सलमान खान करेंगे या नहीं करेंगे शो को होस्ट, खत्म हुआ सस्पेंस ?

‘बिग बॉस 18’ का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है. इस बार के सीजन की थी फ्यूचर और टाइम पर आधारित है. फशो का ट्रेलर बहुत ही खास और इंटरेस्टिंग लग रहा है. इसके साथ ही सलमान खान के शो होस्ट करने या नहीं करने के जो कयास लगाए जा रहे थे, वो भी खत्म हो गए हैं. प्रोमो वीडियो से फैंस को जबाव मिल चुका है कि हमे
Share:
BIGG BOSS 18 का पहला टीजर आउट, सलमान खान करेंगे या नहीं करेंगे शो को होस्ट, खत्म हुआ सस्पेंस ?
Read in your preferred language.

‘बिग बॉस 18’ का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है. इस बार के सीजन की थी फ्यूचर और टाइम पर आधारित है. फशो का ट्रेलर बहुत ही खास और इंटरेस्टिंग लग रहा है. इसके साथ ही सलमान खान के शो होस्ट करने या नहीं करने के जो कयास लगाए जा रहे थे, वो भी खत्म हो गए हैं. प्रोमो वीडियो से फैंस को जबाव मिल चुका है कि हमेशा की तरह सलमान इस सीजन को होस्ट करेंगे. बिग बॉस 18 के प्रोमो वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान की आवाज आज रही है. उन्होंने इस वीडियो वॉयस ओवर दिया है.

‘बिग बॉस 18’ के पहले प्रोमो वीडियो से बहुत अलग और खास चीजें पताच चलती हैं. वॉयस ओवर में सलमान खान कहते हैं, “बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर, अब होगा टाइम का ताडंव.” प्रोमो के कैप्शन में लिखा है,”होगी एंटरटेनमेंट की पूरी विश जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट. क्या आप सीजन 18 के लिए रेडी हो जाएं.”

‘बिग बॉस 18’ का टीजर टाइम और फ्यूचर पर बेस्ड

‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो में देख सकते हैं कि घड़ी के सूइयां और और नंबर्स घूम रहे हैं. इसके बीच बिग बॉस की आंख दिख रही है, जोकि रियल लग रही है और इधर-उधर देख रही है. पलकें भीं झपका रही है. घनघोर काले बादलों और कड़कती बिजलियों के बीच घड़ी को देखा जा सकता है. कुल मिलाकर प्रोमो काफी इंटरेस्टिंग और अपीलिंग लग रहा है.

‘बिग बॉस 18’ के टीजर और सलमान खान के कमबैक लोगों के रिएक्शन

‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो देख और सलमान खान की आवाज सुन फैंस काफी एक्साइटेड हैं. एक फैन ने लिखा, “फाइनली सलमान सर बैक.” दूसरे यूजर फायर और आंखों में प्यार वाले इमोजी के साथ लिखा, “आखिरकार सलमान सर फिर से आ गए.” एक अन्य यूजर ने शो के आने पर एक्साटमेंट दिखाई और लिखा,”इतना इंतजार किया अब फाइनली टीजर आ गया.” दूसरे यूजर ने लिखा, “इस बारी लग रहा है टीआरपी आने वाली है.”