Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
Sports

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक, लगातार 9 टी-20 जीतने के बाद हारा AUS ?

22 साल के डेवाल्ड ब्रेविस के पहले टी-20 शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच में 53 रन से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की 11 महीनों में पहली हार है। टीम ने इस दौरान लगातार 9 मैच जीते थे। ब्रेविस ने 41 गेंद पर शतक लगाया, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम गेंदों पर टी-20 शतक रहा। यह साउथ अ
Share:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक, लगातार 9 टी-20 जीतने के बाद हारा AUS ?
Read in your preferred language.

22 साल के डेवाल्ड ब्रेविस के पहले टी-20 शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच में 53 रन से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की 11 महीनों में पहली हार है। टीम ने इस दौरान लगातार 9 मैच जीते थे। ब्रेविस ने 41 गेंद पर शतक लगाया, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम गेंदों पर टी-20 शतक रहा। यह साउथ अफ्रीका के लिए भी दूसरा सबसे तेज शतक रहा। डेविड मिलर 35 गेंद पर सेंचुरी लगा चुके हैं।मंगलवार को मिली इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन से जीता था। तीसरा मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा।

डार्विन ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन बना दिए। ब्रेविस ने 56 बॉल पर 125 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के लगाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम 17.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। टिम डेविड ने 50 रन बनाए। प्रोटियाज से क्वेना मफाका और कार्बिन बॉश ने 3-3 विकेट झटके।

ब्रेविस के शतक से बने रिकॉर्ड्स

ब्रेविस साउथ अफ्रीका के लिए T20I में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 22 साल 105 दिन के उम्र में शतक लगाया। ब्रेविस का शतक साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा सबसे तेज है। डेविड मिलर बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंद पर शतक बना चुके हैं। ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज T20I शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए T20I में सबसे तेज शतक लगाया।