Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

फर्रुखाबाद:दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम: एसपी आरती सिंह के निर्देश में कायमगंज पुलिस की पैदल गश्त

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद फतेहगढ़ में सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की गईं। इसी क्रम में कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार
Share:
फर्रुखाबाद:दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम: एसपी आरती सिंह के निर्देश में कायमगंज पुलिस की पैदल गश्त
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद फतेहगढ़ में सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की गईं। इसी क्रम में कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया गया।

त्योहार के दौरान लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाजारों में सतर्कता बढ़ाई है। गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दीपावली पर्व पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली और उत्सव का आनंद शांति व सुरक्षा के साथ लिया।