Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

फर्रुखाबाद:ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत से घर में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद, शमशाबाद ढाई घाट मार्ग पर ब्रियाडाडा के पास जा रहे मोटरसाइकिल सवार के ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीमसेन और अटल कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी कासिमपुर तराई थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद उम्र लगभग 16 वर्ष जो कि शमशाबाद अपने
Share:
फर्रुखाबाद:ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत से घर में मचा कोहराम
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, शमशाबाद ढाई घाट मार्ग पर ब्रियाडाडा के पास जा रहे मोटरसाइकिल सवार के ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भीमसेन और अटल कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी कासिमपुर तराई थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद उम्र लगभग 16 वर्ष जो कि शमशाबाद अपने गांव से अपने भाई को छोड़ने के लिए आया था उसका बड़ा भाई पेपर देने के लिए गया था । भाई को छोड़कर मैं वापस अपने गांव कासिमपुर तराई जा रहा था रास्ते में पुलिया का निर्माण हो रहा था जिससे रोड पर खड़े पानी के टैंकर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर में लगे पत्थर उतारकर ट्रैक्टर जा रहा था पानी के टैंकर में बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर जिससे अटल की मौके पर ही मौत हो गई आनन फानन राहगीरों ने शमशाबाद सीएससी केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया भीमसेन उर्फ अटल छह भाइयों में सबसे छोटा भाई था घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।