Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
India

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के संकिसा मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक नगर पंचायत संकिसा भवन में मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई संपन्न

फर्रुखाबाद,आज 27 सितंबर 2023 दिन बुधवार को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के संकिसा मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक नगर पंचायत संकिसा भवन में मंडल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता मंडल प्रभारी कुलदीप दुबे एवं जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोग
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के संकिसा मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक नगर पंचायत संकिसा भवन में मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई संपन्न
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,आज 27 सितंबर 2023 दिन बुधवार को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के संकिसा मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक नगर पंचायत संकिसा भवन में मंडल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता मंडल प्रभारी कुलदीप दुबे एवं जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने बताया 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी मंडलों में नई बूथ कमेटियों का गठन होगा। इन सभी बूथ कमेटियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां होंगी इसके लिए मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी एवं संयोजक बैठक करेंगे। नई कमेटी में चयनित होने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर के साथ पूरा डाटा संकलित किया जाएगा। निष्क्रिय कार्यकर्ता को कोई स्थान नहीं दिया जाएगा। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 8:00 बजे सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
मंडल प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया 2024 का लोकसभा चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है भाजपा को तीसरी बार देश की सत्ता पर काबिज करने के लिए नई बूथ कमेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नई बूथ कमेटियों के सक्रिय कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे।
जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने कहा शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बैठक करके कमेटियों को दुरुस्त करें ताकि पार्टी को और मजबूत किया जा सके। संगठन के प्रति समर्पित और निष्ठावाहन कार्यकर्ता को नई कमेटी में स्थान दिया जाए।
इस बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने किया के अवसर पर संकिसा अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान, मंडल महामंत्री बाल गोविंद गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष रामवीर दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक अभिमन्यु दुबे ,अरुण दीक्षित ,संतोष दीक्षित ,राघवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।