Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
India

फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, बताया हेल्पलाइन नंबरों का महत्व

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित #MissionShakti5 अभियान के तहत जनपद फतेहगढ़ की थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानका
Share:
फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, बताया हेल्पलाइन नंबरों का महत्व
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित #MissionShakti5 अभियान के तहत जनपद फतेहगढ़ की थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर — 1098 (बच्चों हेतु), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पॉवर लाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — के बारे में विस्तार से बताया तथा इनके उपयोग के तरीकों से अवगत कराया।

इसके साथ ही पुलिस ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, छेड़छाड़ या हिंसा की स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी। बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व और महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई, ताकि वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित रह सकें।

थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है। पुलिस निरंतर स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर इसी तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।