Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
India

फर्रुखाबाद:फर्जी प्रपत्रो के माध्यम से जस्ट डायल एप की सहायता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन ट्रान्सफर करवाकर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के चार अभियुक्त को पुलिस किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद,पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी ,सर्विलांस टीम व थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से जस्ट डायल एप की सहायता से
Share:
फर्रुखाबाद:फर्जी प्रपत्रो के माध्यम से जस्ट डायल एप की सहायता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन ट्रान्सफर करवाकर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के चार अभियुक्त को पुलिस किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी ,सर्विलांस टीम व थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से जस्ट डायल एप की सहायता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन ट्रान्सफर करवाने वाले गैंग के चार अभियुन्तो को किया गिरफ्तार।

फतेहगढ़ पुलिस के संयुक्त प्रयास से फर्जी प्रपत्रों के आधार पर जस्ट डायल एप की सहायता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन ट्रान्सफर करवाने वाले गैंग के चार अभियुक्त प्रिंस गुप्ता, आर्यन, रोहित कुमार ,अनमोल सिंह उर्फ अन्नू को सात मोबाइल फोन, 11  एटीएम कार्ड,तीन बैंक कार्ड,तीन सिम कार्ड, फर्जी कूट रचित बिल बाउचर आदि,दो पेन कार्ड, दोआधार कार्ड,दो आईडी कार्ड, 100 वर्क स्क्रीन शॉट सहित गिरफ्तार किया गया है।

       गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पूछने पर बताया कि हम सभी लोग एक साथ मिलकर मोबाइल पर जस्ट डायल एप पर ट्रान्सपोर्ट के लिये डील करते है तथा उनको कम्प्यूटर के माध्यम से फर्जी कूटरचित दस्तावेज को एप व व्हाट्सएप के माध्यम से दिखाकर फर्जी खुलवाये गये खातों में पैसे डलवाते हैं जिनके एटीएम कार्ड हम लोग अपने पास रखते हैं। एटीएम कार्ड के माध्यम से पैसा निकाल कर आपस में बांट लेते हैं। जब किसी व्यक्ति का काम नहीं होने पर अपने पैसे वापस मागंता है, तो हम लोग कम्प्यूटर से आरटीजीएस की फर्जी कूटरचित रसीद बनाकर उसको व्हाट्सएप कर देते है।

1.प्रिंस गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार निवासी बढपुर थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़। 1

2. आर्यन पुत्र सुनील सिंह निवासी 06/36 आवास विकास कालोनी थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़ हाल निवासी सृजना एनक्लेव निकट रेडियेन्टो हास्पिटल लकूला रोड थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़।

3. रोहित कुमार पुत्र रामऔतार शुक्ला निवासी शान्ति नगर पजाबा थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़। 

4. अनमोल सिंह उर्फ अन्नू पुत्र संजीव सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट गाँधी थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़।