Sunday, 01 November 2026 | 3:29 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय एकता दिवस पर जनपद के समस्त थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र सुरक्षा की शपथ

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर आज जनपद फतेहगढ़ के समस्त थानों—फर्रुखाबाद, कायमगंज, कम्पिल, कमालगंज, फतेहगढ़, शमशाबाद, राजेपुर और कादरीगेट के पुलिसकर्मियों द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ ली गई।
Share:
फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय एकता दिवस पर जनपद के समस्त थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र सुरक्षा की शपथ

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

देश के महान सपूत एवं 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31.10.2026 को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में जनपद फतेहगढ़ के सभी थाना परिसरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों के प्रभारियों, अधिकारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

​समस्त थानों में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम:

जनपद के प्रमुख थानों और कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों ने एकजुट होकर राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। जिन प्रमुख थानों में यह संकल्प लिया गया, उनका विवरण निम्नलिखित है:

  • अमृतपुर 
    60172

  • ​कोतवाली फर्रुखाबाद
    59993
  • ​थाना कायमगंज
    60164
  • ​थाना कम्पिल
    59989
  • ​थाना कमालगंज
    59987
  • ​कोतवाली फतेहगढ़
    59994
  • ​थाना शमसाबाद
    59991
  • ​थाना राजेपुर
    59988
  • ​थाना कादरीगेट
    59995
  • नवाबगंज 
    59992

​सरदार पटेल के आदर्शों का स्मरण:

शपथ ग्रहण के उपरांत पुलिस अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन दर्शन और देश के राजनीतिक एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने बल दिया कि एक पुलिस कर्मी के रूप में समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही राष्ट्र के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।