Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

फर्रुखाबाद:पुलिस को बड़ी सफलता: अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी के दो मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी किए गए दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस को बड़ी सफलता: अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी के दो मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी किए गए दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुधीर पुत्र ग्रीश यादव निवासी बुढनपुर, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ बताया गया है।

घटना का विवरण

दिनांक 21 दिसंबर 2025 को एक महिला वादिनी द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें अज्ञात चोर द्वारा झोपड़ी से दो मोबाइल फोन चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली फतेहगढ़ पर मु0अ0सं0 346/2025 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त सुधीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन के साथ एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 347/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुधीर ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बयान माननीय न्यायालय के समक्ष देने की बात कही है।

बरामदगी का विवरण

एक नर्जी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल

एक सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल

एक अदद तमंचा 315 बोर

एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त सुधीर का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल सात मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं, जिनमें छेड़छाड़, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, डकैती, बलवा, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर अपराध शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक – श्री रणविजय सिंह

उप निरीक्षक – श्री हेमन्त कुमार

कांस्टेबल – आनन्द राव

कांस्टेबल – पंकज

फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।