Monday, 14 September 2026 | 10:49 PM
India

फर्रुखाबाद:विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार ने अठरुईया–बासूडॉडा संपर्क मार्ग के नवनिर्माण का किया शिलान्यास।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 विधानसभा क्षेत्र कायमगंज की विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार ने अपने द्वारा स्वीकृत ग्राम अठरुईया से बासूडॉडा संपर्क मार्ग (लंबाई 1.450 कि.मी.) के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा। नवनिर्मित होने वाले
Share:
फर्रुखाबाद:विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार ने अठरुईया–बासूडॉडा संपर्क मार्ग के नवनिर्माण का किया शिलान्यास।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 विधानसभा क्षेत्र कायमगंज की विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार ने अपने द्वारा स्वीकृत ग्राम अठरुईया से बासूडॉडा संपर्क मार्ग (लंबाई 1.450 कि.मी.) के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा।

नवनिर्मित होने वाले इस संपर्क मार्ग से क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। लंबे समय से जर्जर मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्याओं से अब निजात मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार ने शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है तथा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग के नवनिर्माण एवं कंबल वितरण के लिए विधायिका का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।