Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को आला-क़त्ल सहित दबोचा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त डण्डे (आला-क़त्ल) सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर
Share:
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को आला-क़त्ल सहित दबोचा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त डण्डे (आला-क़त्ल) सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 28.11.2025 को वादिनी ने थाना कम्पिल में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त मिन्टू उर्फ रजनेश शर्मा ने उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 185/2025, धारा 105 बीएनएस में अभियुक्त मिन्टू उर्फ रजनेश सहित दो नामजदों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार किया गया अभियुक्त

1. मिन्टू उर्फ रजनेश शर्मा, पुत्र – रवेन्द्र शर्मा निवासी – ग्राम रूदायन, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गांव क्षेत्र से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक डण्डा भी बरामद किया है।

पूछताछ में क्या बोला अभियुक्त?

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त मिन्टू उर्फ रजनेश ने स्वीकार किया कि विवाद के दौरान उसने मृतक के साथ मारपीट की थी। उसने बताया कि अपने विस्तृत बयान वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष देगा।

अपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 185/2025, धारा 105 बीएनएस, थाना कम्पिल — एकमात्र दर्ज मामला

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष नितिन कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल गुलशन ध्रुव, कांस्टेबल सोनू कुमार

थाना कम्पिल पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।