Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कचहरी परिसर में बाइक में लगी आग, RI अजीत द्विवेदी की सतर्कता से टली बड़ी घटना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 बुधवार को कचहरी परिसर में अचानक एक बाइक में आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन राजस्व निरीक्षक (RI) भोजपुर श्री अजीत द्विवेदी की सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। सूत्रों के अनुसार, बाइक खड़ी
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कचहरी परिसर में बाइक में लगी आग, RI अजीत द्विवेदी की सतर्कता से टली बड़ी घटना
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 बुधवार को कचहरी परिसर में अचानक एक बाइक में आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन राजस्व निरीक्षक (RI) भोजपुर श्री अजीत द्विवेदी की सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई।

सूत्रों के अनुसार, बाइक खड़ी थी तभी उसमें अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत RI अजीत द्विवेदी को सूचना दी। उन्होंने बिना समय गंवाए फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान से बचा लिया गया।

कचहरी परिसर में मौजूद लोगों ने अजीत द्विवेदी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी फुर्ती और साहस से एक बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल रिसाव वजह हो सकती है।