Friday, 18 September 2026 | 1:04 AM
उत्तर प्रदेश

बजाज चीनी मिल पे बकाया गन्ना राशि के लिए किसानों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

बजाज चीनी मिल पे बकाया गन्ना भुगतान के लिये किसानों का ज्ञापन
Share:
बजाज चीनी मिल पे बकाया गन्ना राशि के लिए किसानों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Read in your preferred language.
गोला गोकर्ण नाथ:बजाज चीनी मिल से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम तहसीलदार एवं गन्ना सोसाइटी के सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन, युवा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी एवं प्रदेश महासचिव श्यामू शुक्ला के नेतृत्व में दिया गया।ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की कि आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले बजाज चीनी मिल पर किसानों का समस्त बकाया गन्ना भुगतान हर हाल में कराया जाए। किसान नेताओं का कहना है कि भुगतान लंबित होने से किसान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पुराने भुगतान का निस्तारण होने के बाद ही नए पेराई सत्र की शुरुआत होनी चाहिए।किसान संगठन ने बढ़ती कृषि लागत, महंगाई और खेती की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल या उससे अधिक निर्धारित किए जाने की भी मांग की। इसके अलावा ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार गन्ना किसानों को देय ब्याज की राशि का शीघ्र भुगतान उनके बैंक खातों में कराए जाने की मांग भी उठाई गई।
भाकियू अराजनैतिक पदाधिकारियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बकाया भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। संगठन ने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े इन मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी आवाज उठाता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर किसानों से विचार-विमर्श के बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी।
इस दौरान जिला महासचिव रवि तिवारी, जिला सचिव रेशम सिंह, जिला महामंत्री प्रश्न दीप सिंह, जगप्रीत संधू, निशान सिंह ढिल्लों, तहसील अध्यक्ष गोला फौजी साहब, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, संगठन मंत्री संजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।