Wednesday, 16 September 2026 | 9:20 AM
मनोरंजन

रणबीर कपूर और विकी कौशल की तस्वीर पर फैन्स ने किए मजेदार कमेंट्स बोले 'कटरीना कैफ का ख्याल रखना',

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों कटरीना कैफ (Katrina Kaif) संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म है। इस बीच रणबीर और विकी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आईं, ज
Share:
रणबीर कपूर और विकी कौशल की तस्वीर पर फैन्स ने किए मजेदार कमेंट्स बोले 'कटरीना कैफ का ख्याल रखना',
Read in your preferred language.

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों कटरीना कैफ (Katrina Kaif) संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म है। इस बीच रणबीर और विकी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आईं, जिन पर फैन्स ने खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं।
दरअसल हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने रणबीर कपूर और विकी कौशल की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों बात करते हुए और हंसते हुए दिख रहे हैं। अब चूंकि दोनों ही सितारे शादी की खबरों को लेकर खबरों में हैं, ऐसे में फैन्स ने इस पोस्ट पर खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं।
एक फैन ने इस फोटो पर लिखा-'विकी से रणबीर- कटरीना का ख्याल रखना भाई।' वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, 'दोनों एक दूसरे को शादी की बधाई देते हुए।' एक और फैन ने लिखा, 'मेरी एक्स तेरी बीवी है, हाउज द जोश।' याद दिला दें कि एक वक्त पर रणबीर कपूर और कटरीना कैफ डेट कर रहे थे
फैन्स के कमेंट यही नहीं रुके, एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'विकी कह रहा है- मेरी शादी में चन्ना मेरेया मत गाना।' इसके अलावा एक फैन ने लिखा- 'सलमान खान से डरना नहीं।' बता दें कि एक वक्त पर सलमान और कटरीना के रिलेशनशिप की खबरें तेजी से सामने आई थीं। वहीं इसके बाद कटरीना का नाम रणबीर से जुड़ा था। गौरतलब है कि रणबीर- आलिया और विकी- कटरीना की शादी को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।