Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
मनोरंजन

मुकेश खन्ना को ‘शक्तिमान’ के ड्रेस में देख फूटा फैंस का गुस्सा, बचपन की यादों को खराब करने पर किया ट्रोल ?

मुकेश खन्ना अपने आइकॉनिक किरदार ‘शक्तिमान’ से वापसी करने वाले हैं. वो लगभग 20 साल बाद पर्दे पर ‘शक्तिमान’ के किरदार में लौटेंगे. एक्टर शक्तिमान का कॉस्ट्यूम पहन दिखे जिसके बाद उन्होंने अपने इस किरदार के बारे में बात भी की. वो पर्दे पर अपने आइकॉनिक रोल में लौटने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन एक्टर
Share:
मुकेश खन्ना को ‘शक्तिमान’ के ड्रेस में देख फूटा फैंस का गुस्सा, बचपन की यादों को खराब करने पर किया ट्रोल ?
Read in your preferred language.

मुकेश खन्ना अपने आइकॉनिक किरदार ‘शक्तिमान’ से वापसी करने वाले हैं. वो लगभग 20 साल बाद पर्दे पर ‘शक्तिमान’ के किरदार में लौटेंगे. एक्टर शक्तिमान का कॉस्ट्यूम पहन दिखे जिसके बाद उन्होंने अपने इस किरदार के बारे में बात भी की. वो पर्दे पर अपने आइकॉनिक रोल में लौटने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन एक्टर के फैंस ऐसा नहीं चाहते हैं. बचपन में शक्तिमान के फैन रहे लोग अब मुकेश खन्ना से गुहार लगा रहे हैं कि वो उनके बचपन की सुनहरी यादों को बर्बाद न करें.

66 साल के एक्टर मुकेश खन्ना ने एएनआई से बातचीत करते हुए आज के युवाओं के बारे में भी बात की. वो कहते हैं, ‘ये कॉस्ट्यूम मेरे अंदर से निकला है. मुझे ऐसा लगता है कि कॉस्ट्यूम मेरे अंदर से निकला है. मैंने शक्तिमान में अच्छा काम किया क्योंकि वो मेरे अंदर से निकला. मैंने महाभारत में अच्छा काम किया क्योंकि वो मेरे अंदर से निकला. एक्टिंग कॉन्फिडेंस के बारे में है. मैं शूटिंग करते हुए कैमरा के बारे में भूल जाता हूं. हर किसी से ज्यादा मैं शक्तिमान बन लौटने के लिए खुश हूं’.

युवाओं को दिखाना चाहते हैं राह

एक्टर आगे कहते हैं, ‘मैं अपने काम को पूरा कर रहा हूं जिसकी शुरुआत मैंने 1997 में शुरू की थी. साल 2005 तक मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई थी. आजकल के लोग अंधे की तरह भाग रहे हैं. मैं उन्हें ठहरने के लिए बोलना चाहता हूं’.

फैंस कर रहे ट्रोल

फैंस ने एक्स और रेडिट पर एक्टर को जमकर ट्रोल किया है. एक यूजर ने लिखा, ‘सोचो एक-दो राउंड लड़ाई के बाद ‘शक्तिमान’ अस्पताल में भर्ती हो गया’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बचपन की यादों को खराब न करने की गुहार लगाई है’. एक सोशल मीडिया यूजर ने मुकेश खन्ना को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘यार ये अभी भी अतीत में अटके हुए हैं. कोई इन्हें सच से वाकिफ कराओ’.