Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
मनोरंजन

हिना खान के खिलाफ केस करना चाहता है फैन, उसने क्या कहा '' इतनी गर्मी में आपने अपनी हॉटनेस से हमको मार दिया है।''

अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) का नाम उन एक्ट्रसेस में शुमार है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती हैं। हिना खान के हर अंदाज को फैन्स पसंद करते हैं। हालांकि हिना खान के खिलाफ एक फैन केस करना चाहता है, जिसकी वजह काफी मजेदार है। वहीं हिना ने भी फैन को जवाब दिया है। आस्क मी एनीथिंग
Share:
हिना खान के खिलाफ केस करना चाहता है फैन, उसने क्या कहा '' इतनी गर्मी में आपने अपनी हॉटनेस से हमको मार दिया है।''
Read in your preferred language.

अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) का नाम उन एक्ट्रसेस में शुमार है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती हैं। हिना खान के हर अंदाज को फैन्स पसंद करते हैं। हालांकि हिना खान के खिलाफ एक फैन केस करना चाहता है, जिसकी वजह काफी मजेदार है। वहीं हिना ने भी फैन को जवाब दिया है।

आस्क मी एनीथिंग सेशन
दरअसल हाल ही में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। इस दौरान हिना ने फैन्स के कई सवालों के जवाब दिए। इस बीच एक फैन ने बताया कि वो हिना के खिलाफ केस करना चाहता है। फैन ने लिखा- मैं आपके ऊपर केस करुंगा कि इतनी गर्मी में आपने अपनी हॉटनेस से हमको मार दिया है।

हिना ने दिया जवाब
फैन के इस कमेंट को पढ़कर हिना खान भी अपने आप को जवाब देने से नहीं रोक पाईं। हिना खान ने इसके जवाब में लिखा- कर दीजिए। इसके साथ ही हिना खान ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। हिना के जवाब और फैन के कमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

कार्तिक की वजह से डर गई थीं हिना खान
याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन कोरोना की चपेट में आ गए थे। तब हिना खान ने भी अपना कोविड टेस्ट करवाया था, जो निगेटिव निकला था। हिना ने तब सोशल मीडिया पर बताया था- 'मैंने मनीष मल्होत्रा का फैशन शो अटेंड किया था। हम सभी आस-पास थे तो मुझे डर था। मैंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया था और टेस्ट करवाया था। मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आप सभी को बताना चाहती हूं मैं एकदम ठीक हूं।'