Monday, 14 September 2026 | 9:15 PM
Entertainment

मशहूर ए आर रहमान की बेटी ने कर ली सगाई, आईये जानते है पूरा मामला

बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान ने सगाई कर ली है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की घोषणा कर दी है। 29 दिसंबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को इस बारे में बताया। खतीजा रहमान ने रियासदीन रियान के साथ सगाई कर ली है। खतीजा के
Share:
मशहूर ए आर  रहमान की बेटी ने कर ली सगाई, आईये जानते है पूरा मामला
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान ने सगाई कर ली है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की घोषणा कर दी है। 29 दिसंबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को इस बारे में बताया। खतीजा रहमान ने रियासदीन रियान के साथ सगाई कर ली है। खतीजा के पति एक साउंड इंजीनियर हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति की फोटो भी शेयर की है।
खतीजा ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट लिखा। एक प्राइवेट सेरिमनी में खतीजा और रियासदीन ने दूसरे की अंगूठियां बदलीं। खतीजा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा लिखा, 'ईश्वर के आशीर्वाद से मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सगाई रियासदीन शेख मोहम्मद से हो गई है।'
खतीजा ने लिखा, 'वो एक आंत्रप्रेन्योर और विजकिड साउंड इंजीनियर हैं। सगाई 29 दिसंबर को मेरे जन्मदिन के मौके पर परिवार और कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई है। खतीजा के फोटो शेयर करने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'छोटी बेबी गर्ल गलियारे से गुजरने को तैयार है।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरी प्यारी खतीजा, ये खबर सुनकर बहुत-बहुत खुश हूं। ढेरों शुभकामनाएं।' इसके अलावा तमाम फैंस ने इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और उनके खुशहाल भविष्य की कामना की है। बता दें कि खतीजा ने पिछले साल कृति सैनन की फिल्म 'मिमी' के लिए गाना गाया था।