Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
मनोरंजन

शक्तिमान' और 'महाभारत' में किरदार निभा चुके दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना के निधन की झूठी खबरों ने सभी को चौंका दिया

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ीं कि मुकेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे। कई लोगों ने इन खबरों पर पोस्ट करने भी शुरू कर दिए। हालांकि, अब इन गलत खबरों पर खुद मुकेश खन्ना ने सामने आकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो पूरी तरह ठीक हैं। मुकेश खन्ना ने अभी तक निधन की अफवाहों प
Share:
शक्तिमान' और 'महाभारत' में  किरदार निभा चुके दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना के निधन की झूठी खबरों ने सभी को चौंका दिया
Read in your preferred language.

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ीं कि मुकेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे। कई लोगों ने इन खबरों पर पोस्ट करने भी शुरू कर दिए। हालांकि, अब इन गलत खबरों पर खुद मुकेश खन्ना ने सामने आकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो पूरी तरह ठीक हैं।
मुकेश खन्ना ने अभी तक निधन की अफवाहों पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट तो जारी नहीं किया है। लेकिन उन्होंने टीवी 9 से बात करते हुए साफ कर दिया है कि ये खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। मुकेश खन्ना ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'मैं तो पूरी तरह से स्वस्थ हूं, पता नहीं कि किन लोगों ने ऐसी अफवाहें उड़ाई हैं'। मुकेश खन्ना द्वारा दी गई इस प्रतिक्रिया के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली और सभी ऐसी अफवाहें ना फैलाने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले कई और जाने-माने सितारों के निधन की झूठी खबरें फैल चुकी हैं। बीते दिनों अभिनेता सुनील लाहरी ने 'रामायण के 'रावण' यानी अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरों को झूठा बताया था। उन्होंने लोगों से दरख्वास्त की है कि ऐसी अफवाहें ना उड़ाएं। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्री और संगीतकार लकी अली को लेकर भी ऐसी ही अफवाहें सामने आ चुकी हैं।