Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
खेल

Ahmedabad के डे-नाइट टेस्ट में भारी पड़ सकती है इंग्लैंड, गौतम गंभीर ने की ये भविष्यवाणी

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के परिणाम को लेकर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के पक्ष में 3-0 या 3-1 रह सकती है। हालांकि उनका मामना है कि अमदबाद में खेले जाने वाले डे-नाइट मैच में इंग्लैंड की टीम विर
Share:
Ahmedabad के डे-नाइट टेस्ट में भारी पड़ सकती है इंग्लैंड, गौतम गंभीर ने की ये भविष्यवाणी
Read in your preferred language.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के परिणाम को लेकर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के पक्ष में 3-0 या 3-1 रह सकती है।

हालांकि उनका मामना है कि अमदबाद में खेले जाने वाले डे-नाइट मैच में इंग्लैंड की टीम विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर भारी पड़ सकती है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच डे-नाइट का खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से चेन्नई में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेला जाएगा। गंभीर ने इससे पहले चेन्नई में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी ओर से संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया था।