Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
Sports

इंग्लैंड के कप्तान जो रुट नहीं खेलेंगे IPL, यह है वजह

भारत की जमीन पर अपने 100वें टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जमाने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रुट 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली आईपीएल नीलामी में नहीं उतरेंगे। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले दो टेस्ट चेन्नई में खेलने हैं और आईपीएल के 14वें सत्र की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होनी है।
Share:
इंग्लैंड के कप्तान जो रुट नहीं खेलेंगे IPL, यह है वजह
Read in your preferred language.

भारत की जमीन पर अपने 100वें टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जमाने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रुट 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली आईपीएल नीलामी में नहीं उतरेंगे। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले दो टेस्ट चेन्नई में खेलने हैं और आईपीएल के 14वें सत्र की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होनी है। रुट ने चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 218 रन की शानदार पारी खेली लेकिन उन्होंने लगातार दूसरी बार आईपीएल की नीलामी के लिए खुद को पंजीकृत नहीं कराया है।

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टाकर् इस बार भी नीलामी में शामिल नहीं हुए हैं। स्टाकर् ने भी खुद को नीलामी के लिए पंजीकृत नहीं कराया है। स्टाकर् आखिरी बार आईपीएल में 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे और उन्होंने 13 मैचों में 20 विकेट लिए थे। दुनिया के शीर्ष आलराउंडरों में से एक बंगलादेश के शाकिब अल हसन इस बार नीलामी का हिस्सा होंगे। वह एक साल का प्रतिबन्ध पूरा कर बंगलादेश की टीम में लौट चुके हैं।