Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
मनोरंजन

ड्रग्स केस को लेकर बोलीं प्रख्यात लेखिका तस्लीमा नसरीन,मैं शाहरुख की फैन नहीं हूं लेकिन उनका समर्थन करती हूं,

तस्लीमा ने एक पिता के रूप में शाहरुख का समर्थन किया है तस्लीमा ने कहा है कि शाहरुख ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है इसलिए उनकी सफलता से कुछ लोग जलते हैं ड्रग्स मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में बहुत सी आवाजें उठने लगी हैं। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के कई सितार
Share:
ड्रग्स केस को लेकर बोलीं प्रख्यात लेखिका तस्लीमा नसरीन,मैं शाहरुख की फैन नहीं हूं लेकिन उनका समर्थन करती हूं,
Read in your preferred language.

तस्लीमा ने एक पिता के रूप में शाहरुख का समर्थन किया है तस्लीमा ने कहा है कि शाहरुख ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है इसलिए उनकी सफलता से कुछ लोग जलते हैं

ड्रग्स मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में बहुत सी आवाजें उठने लगी हैं। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख और गौरी के साथ खड़े नजर आए। सलमान खान और करण जौहर शाहरुख से मिलने उनके घर मन्नत भी गए थे। इस बीच प्रख्यात लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी आर्यन के मामले में शाहरुख खान का अपना समर्थन दिया है।

तस्लीमा ने एक पिता के रूप में शाहरुख का समर्थन किया है। तस्लीमा ने कहा है कि शाहरुख ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। इसलिए उनकी सफलता से कुछ लोग जलते हैं। लेखिका ने ट्वीट में लिखा- मैं शाहरुख खान की प्रशंसक नहीं हूं। ना ही उनका अभिनय ही मुझे पसंद है। लेकिन पिता शाहरुख खान के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करती हूं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। सही मायने में वह एक धर्मनिरपेक्ष शख्स हैं। कुछ लोग उनकी सफलता से जलते हैं।

तस्लीमा के ट्वीट पर कई प्रतिक्रियाएं भी आईं। एक यूजर ने कहा है कि लाखों पिता ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों को दो वक्त की रोटी दे पाएं, इसके लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। आप शाहरुख खान को लेकर चिंतित हैं। एक यूजर ने इसके जवाब में लिखा कि देश में लाखों ड्रग्स लेने वाले हैं लेकिन मीडिया सिर्फ शाहरुख खान के बेटे आर्यन के पीछे पड़ी है। एक अन्य यूजर ने आर्यन खान को लेकर शाहरुख खान के दिए पुराने बयान को संदर्भित करते हुए कहा कि वह(आर्यन) मन्नत में अकेले रहता है। एक पिता जिसने कहा था- "दो साल का होने के बाद वो ड्रग्स ले, लडकिया घुमाये मुझे कोई फर्क नहीं पडता।" तो फिर अब क्यो रो रहा है।

गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान को 3 अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज ड्रग्स पार्टी से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी को लेकर बयान में कहा था कि क्रूज पर ड्रग्स की पार्टी चल रही थी जहां आर्यन भी थे। हालांकि एनसीबी ने कहा कि आर्यन ने ड्रग्स का सेवन नहीं किया था। आर्यन सहित 8 लोग गिरफ्तार किए गए थे। वहीं पूछताछ के बाद 10 और गिरफ्तारियां हुई हैं। फिलहाल आर्यन न्यायिक हिरासत में है और मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।