Lifestyle
चेहरे को धोते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नहीं तो.
सभी लड़कियां बेदाग व ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं। अपनी चाहत को पूरा करने के लिए वह समय समय पर फेस वॉश से अपने चेहरे को धोती हैं, पर क्या आपको पता है अधिकांश लड़कियां व महिलाएं अपने चेहरे को धोते समय कुछ ऐसी गलतियां करती हैं जिससे उनका चेहरा साफ होने की स्थानबेजान हो जाता है। 1- कभी भी अपने चेहरे को
Read in your preferred language.
सभी लड़कियां बेदाग व ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं। अपनी चाहत को पूरा करने के लिए वह समय समय पर फेस वॉश से अपने चेहरे को धोती हैं, पर क्या आपको पता है अधिकांश लड़कियां व महिलाएं अपने चेहरे को धोते समय कुछ ऐसी गलतियां करती हैं जिससे उनका चेहरा साफ होने की स्थानबेजान हो जाता है।
1- कभी भी अपने चेहरे को ज्यादा गर्म पानी से साफ ना करें। हमेशा चेहरे को धोने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें। ज्यादा ठंडे या ज़्यादा गर्म पानी का प्रयोग करने से आपकी स्कीन को नुकसान पहुंच सकता है।
2- अपनी स्कीन को स्क्रब करने के लिए हमेशा हल्के हाथों का प्रयोग करें। तेज हाथों से स्कीन को स्क्रब करने से आपकी स्कीन पर रैशेज की समस्या हो सकती है ।
3- अपने चेहरे को धोने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ करें । गंदे हाथों से चेहरा धोने पर हाथों की गंदगी आपके चेहरे पर लग जाती है व आपके चेहरे पर इंफेक्शन की समस्या हो सकती है ।
4- कभी भी अपने चेहरे को धोने के लिए साबुन का प्रयोग ना करें । अगर आपका फेस वाश समाप्त हो गया है तो बेसन के प्रयोग से अपने चेहरे को धोए ।
5- बार बार स्कीन पर फेस वॉश का प्रयोग करने से स्कीन का निखार कम होने लगता है । इसलिए दिन में सिर्फ दो ही बार फेस वॉश का प्रयोग करें ।