Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
Lifestyle

थायराइड के इन संकेतों को न करें इग्नोर

थाइरॉयड हमारी बॉडी में पाई जाने वाली एंडोक्राइन ग्लैंड में से एक होती है। गले में मौजूद यह ग्लैंड थाइरॉक्सिन हॉर्मोन बनाती है, जो कई तरह से बॉडी फंक्शन्स पर असर डालती है। इससे ग्रस्त मरीज को हर रोज दवा का सेवन करना पड़ता है। अगर दवा बीच में छूट जाए तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती है। वैसे तो थाइर
Share:
थायराइड के इन संकेतों को न करें इग्नोर
Read in your preferred language.

थाइरॉयड हमारी बॉडी में पाई जाने वाली एंडोक्राइन ग्लैंड में से एक होती है। गले में मौजूद यह ग्लैंड थाइरॉक्सिन हॉर्मोन बनाती है, जो कई तरह से बॉडी फंक्शन्स पर असर डालती है। इससे ग्रस्त मरीज को हर रोज दवा का सेवन करना पड़ता है। अगर दवा बीच में छूट जाए तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती है। वैसे तो थाइरॉयड कई हफ्ते पहले ही संकेत देने लगता है, लेकिन कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते है जो धीरे-धीरे बीमारी का रूप ले लेता है। इसीलिए इनके कुछ ऐसे संकेत रहते है जिन्हे भूल कर भी व्यक्ति इग्नोर न करे।

वजन बढ़ना या घटना—
अगर आपका वजन अचानक से बढ़ने लगे या बिल्कुल ही घट जाए तो आपको हाइपोथॉइराइडिज्म की शिकायत हो सकती है। इसलिए इस सकेंत को हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

चुभन और दर्द—
थाइरॉयड प्रॉबल्म होने पर ग्ले में सूजन आ जाती है। इसके अलावा सुई की चुभन जैसा हल्का सा दर्द बना रहता है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई देते है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाए।

थकान—
ज्यादा आलस आना और हर वक्त काम करते समय कमजोरी जैसा फील होना, यह सब थाइरॉयड के संकेत है।

बाल और त्वचा रूखी—
थाइरॉयड होने पर त्वचा ड्राई होने लगती है चेहरे की चमक भी फीकी बढ़ जाती है। इसके अलावा बाल रूखे-बेजान होने लगते है।

दर्द की शिकायत—
बिना किसी वजह से जोड़ों में दर्द रहना भी थाइरॉयड का संकेत है। इसलिए इसे मामूली दर्द समझकर बेफिकर न होकर बैठे।

डिप्रैशन—
शरीर में थाइरॉक्सिन हॉर्मोन का लेवल कम होने के कारण मूड अक्सर बिगड़ा रहता है। किसी भी काम में मन नहीं लगता और दिमाग कमजोर हो जाता है।