Tuesday, 15 September 2026 | 6:40 AM
मनोरंजन

पति राहुल वैद्य को रोमांटिक अंदाज में किया दिशा परमार ने बर्थडे विश, बोलीं- खुशकिस्मत हूं...

फेमस सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) इस दिन को खास बनाने के लिए पत्नी दिशा परमार के साथ मालदीव पहुंचे हैं. दिशा परमार (Disha Parmar) न
Share:
पति राहुल वैद्य को रोमांटिक अंदाज में किया दिशा परमार ने  बर्थडे विश, बोलीं- खुशकिस्मत हूं...
Read in your preferred language.

फेमस सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) इस दिन को खास बनाने के लिए पत्नी दिशा परमार के साथ मालदीव पहुंचे हैं. दिशा परमार (Disha Parmar) ने मालदीव से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को विश किया है. दिशा परमार (Disha Parmar) ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू द लव ऑफ माई लाइफ! मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने तुम्हें पा लिया!

इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दिशा ने राहुल को कसकर गले लगाया हुआ है. इंडियन आइडल से टीवी पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले राहुल वैद्य आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. ना सिर्फ अपनी सिंगिंग बल्कि अपने स्टाइल से भी राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) सबका दिल जीत लेते हैं. राहुल दिशा बर्थडे से एक दिन पहले ही मालदीव के लिए रवाना हुए थे. दोनों के एयरपोर्ट लुक की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं.
बता दें कि राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने दिशा परमार (Disha Parmar) के साथ जुलाई 2021 में शादी रचाई है. शादी के बाद से ही दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. दिशा परमार राहुल वैद्य एक दूसरे को काफी लंबे से जानते थे दोनों अच्छे दोस्त थे. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई दोनों ने शादी का फैसला ले लिया. राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के बारे में बात करें तो कम ही लोग जानते हैं कि राहुल ने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था. राहुल कई फिल्मों टीवी एड में अपनी आवाज दे चुके हैं. इसके बाद राहुल ने इंडियन आइडल शो के पहले भाग में पार्टिसिपेट किया था. शो के पहले सीजन में राहुल सेकेंड रनर अप रहे थे.