हिन्दी फिल्मों के मशहूर लेखक सलीम खान (Salim Khan), 25 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। सलीम खान ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ देर रात सेलिब्रेट किया और 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' (Antim: The Final Truth) अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड के 'दंबग' अभिनेता सलमान खान अपनी फैमिली के बेहद करीब हैं और ये बात उनके सभी फैन्स जानते हैं। सलमान खान ने पिता सलीम खान के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को सलमान ने रात करीब 1 बजे शेयर किया है। तस्वीर के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे डैड'।
खान परिवार की इस फैमिली फोटो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान के साथ ही उनके भाई- बहन, जीजा, भांजे, पिता सलीम खान और सलीम खान की दोनों पत्नियां नजर आ रही हैं। तस्वीर में सलीम खान ने हाथ में पानी का गिलास पकड़ा हुआ है, जिस पर फैन्स का ध्यान गया और वो इसे काफी क्यूट बता रहे हैं। वहीं इस तस्वीर में अर्पिता भी हैं, लेकिन आयुष तस्वीर में नहीं हैं।
सलीम खान सहित पूरे परिवार की इस तस्वीर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स के साथ ही साथ सितारे भी इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। सुनील ग्रोवर के साथ ही कई अन्य सितारों ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया है। बता दें कि सलमान खान जल्दी ही फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर और गानों के साथ ही कई प्रोमोज भी सामने आ चुके हैं।
मनोरंजन
डायरेक्टरऔर सलमान खान के पिता सलीम खान परिवार के साथ ने मनाया जन्मदिन,
हिन्दी फिल्मों के मशहूर लेखक सलीम खान (Salim Khan), 25 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। सलीम खान ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ देर रात सेलिब्रेट किया और 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' (Antim: The Final Truth) अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे
Read in your preferred language.