Tuesday, 15 September 2026 | 1:50 PM
मनोरंजन

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एक साल से नहीं हुई मुलाकात, एक्ट्रेस बोलीं - इस वक्त हम साथ में वक्त बिताने से ज्यादा उनकी हेल्थ के बारे में सोच रहे हैं

कोरोना महामारी के इस बुरे दौर ने लोगों को अपनों से दूर रहने पर मजबूर कर दिया है। लोग महीनों से अपने परिवार से नहीं मिलें हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एक घर में रहने के बावजूद लोग एक दूसरे के नज़दीक नहीं जा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि उनकी वजह
Share:
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एक साल से नहीं हुई मुलाकात, एक्ट्रेस बोलीं - इस वक्त हम साथ में वक्त बिताने से ज्यादा उनकी हेल्थ के बारे में सोच रहे हैं
Read in your preferred language.

कोरोना महामारी के इस बुरे दौर ने लोगों को अपनों से दूर रहने पर मजबूर कर दिया है। लोग महीनों से अपने परिवार से नहीं मिलें हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एक घर में रहने के बावजूद लोग एक दूसरे के नज़दीक नहीं जा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि उनकी वजह से उनके परिवार को कोई परेशानी ना झेलनी पड़ जाए, इसलिए वो शूटिंग के दौरान अपने परिवार से नहीं मिल रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को भी एक दूसरे से मिले हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है।

कोरोना महामारी के इस बुरे वक्त में हेमा और धर्मेंद्र एक साल से ज्यादा से एक दूसरे से मिले नहीं हैं। धर्मेंद्र ने मुंबई से दूर ख़ुद को अपने फार्महाउस में लॉक कर रखा है और वो किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। इस बारे में स्पॉटव्बॉय से बात करते हुए हेमा मालिनी कहती हैं ‘ये उनकी सेफ्टी के लिए है। इस वक्त हम साथ में वक्त बिताने से ज्यादा उनकी हेल्थ के बारे में सोच रहे हैं। हम बहुत बुरे दौर से गुज़र रहे हैं। लेकिन हमें मज़बूत रहना होगा, चाहें इसके लिए हमें कुछ बड़ा त्याग करना पड़ रहा हो’।

आपको बता दें कि धर्मेंद्र लंबे समय से मुंबई से दूर अपने फार्म हाउस पर ही रह रहे हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फार्म हाउस की फोटोज़ भी इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। एक्टर का कहना है कि उस दौर को देखकर वो बहुत मायूस महसूस करते हैं, इसलिए ख़ुद को सुकून देने के लिए वो यहां रह रहे हैं। एक्टर अपने इंस्टाग्राम पर फार्म हाउस की ढेर सारी फोटोज़ शेयर कर चुके हैं किसी में वो गाय के साथ नज़र आते हैं तो किसी वो पक्षियों के साथ खेलते दिखते हैं।