Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
राजनीति

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अम्रुता भी छोड़ेंगी सोशल मीडिया? बोलीं- अपने नेता को फॉलो करूंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया छोड़ने के संकेत देकर हलचल मचा दी है। इस बीच अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अम्रुता फडणवीस ने भी ऐसा ही कुछ कह डाला है। उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा है कि कभी कभी छोटा सा फैसला आपके जीवन को हमेशा के ल
Share:
देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अम्रुता भी छोड़ेंगी सोशल मीडिया? बोलीं- अपने नेता को फॉलो करूंगी
Read in your preferred language.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया छोड़ने के संकेत देकर हलचल मचा दी है। इस बीच अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अम्रुता फडणवीस ने भी ऐसा ही कुछ कह डाला है। उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा है कि कभी कभी छोटा सा फैसला आपके जीवन को हमेशा के लिए बदल देती है। मैं अपने नेता को फॉलो करूंगी।

बता दें कि बीते सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। पीएम ने कहा- “इस रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब छोड़ने के बारे में सोच रहा हूं। इसके बारे में आगे बताएंगे।” पीएम मोदी ने अपने व्यक्तिगत टि्वटर हैंडल @narendramodi से इसकी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी का यह ट्वीट हैरान करनेवाला है, क्योंकि फेसबुक और ट्विटर पर उनके काफी फॉलोअर्स है। ट्वीट पर पीएम मोदी के 5.30 करोड़ फॉलोअर्स है जबकि फेसबुक पर 4.47 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, यू-ट्यूब पर 45 लाख सब्सक्राइबर हैंं।

गौरतलब है पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय रहते हैं इनके जरिए वे प्रभावशाली तरीके से सरकार के नीतियों के बारे में बताते रहे हैं। उधर, पीएम मोदी की तरफ से सोशल मीडिया रविवार को छोड़ने के फैसले के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग रिएक्शंस दिए हैं। कुछ लोगों ने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट कर उनसे ऐसा न करने की गुजारिश की तो कुछ लोगों ने ट्वीट में यह भी लिखा है कि वे उनकी वजह से ट्विटर पर आए हैं।