Tuesday, 15 September 2026 | 2:19 PM
मनोरंजन

ग्लोबल सिटिजन लाइव इवेंट होस्ट कर रही है देसी गर्ल Priyanka Chopra , इस अंदाज में आईं नजर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों का काफी चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने शुक्रवार को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल 2021 के इवेंट में नजर आई। इस दौरान देसी गर्ल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमे वो बला की खूबसूरत लग रही
Share:
ग्लोबल सिटिजन लाइव इवेंट होस्ट कर रही है देसी गर्ल Priyanka Chopra , इस अंदाज में आईं नजर
Read in your preferred language.

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों का काफी चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने शुक्रवार को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल 2021 के इवेंट में नजर आई। इस दौरान देसी गर्ल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमे वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।
एफिल टॉवर के सामने से प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तस्वीरें भी शेयर की है। उनके इस अंदाज की तारीफ पति निक जोनास ने भी की है।
इस मौके पर एक्ट्रेस ने Fluffy गाउन पहना हुआ था और उनके इस लुक के इंटरनेशनल मीडिया में भी खूब चर्चे हो रहे हैं। लाइट ब्लू और ग्रीन कलर के इस गाउन में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फैंस का दिल जीत रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं प्रियंका इस दौरान अपने बिंदास अंदाज में अपनी ड्रेस फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस लुक में प्रियंका किसी बार्बी डॉल जैसी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि अक्सर ही प्रियंका विदेश में शोज होस्ट करती दिखाई देती हैं।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इस लुक को बेहद सिंपल रखा। इस खूबसूरत गाउन के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा।
इस दौरान प्रियंका ने अपने लुक को हाई हील्स के साथ टीम अप किया। इस तस्वीर में आप प्रियंका चोपड़ा को इवेंट में मस्ती करते देख सकते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं।
उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड फिल्म 'सिटाडेल', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' के अलावा फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ काम करती दिखाई देंगी। ये बॉलीवुड रोड ट्रिप ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की तीन बड़ी स्टार है।