Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
India

सुरखी के बिलहरा, नरयावली के कर्रापुर और खुरई के मंडी बामौरा में सभा करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार काे सागर जिले की चार विधानसभा सीटों पर सभाएं करेंगे। वे दोपहर 12 बजे सुरखी विधानसभा के बिलहरा में स्थित पुलिस चौकी ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में सभा करेंगे। इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ स
Share:
सुरखी के बिलहरा, नरयावली के कर्रापुर और खुरई के मंडी बामौरा में सभा करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Read in your preferred language.

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार काे सागर जिले की चार विधानसभा सीटों पर सभाएं करेंगे। वे दोपहर 12 बजे सुरखी विधानसभा के बिलहरा में स्थित पुलिस चौकी ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में सभा करेंगे।
इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नरयावली विधानसभा के लिए रवाना होंगे। नरयावली के कर्रापुर में वे हाई सेकंडरी स्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया के समर्थन में आयोजित सभा में शामिल होंगे।
सभा के बाद वे बंडा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी के समर्थन में बरा चौराहे पर आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे खुरई विधानसभा में पहुंचेंगे। जहां मंडी बामौरा में आयोजित सभा में शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुरखी विधानसभा के बिलहरा में दोपहर 12 बजे, नरयावली विधानसभा के कर्रापुर में दोपहर 1 बजे, बंडा में दोपहर 2 बजे और बीना के मंडीबामोरा में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
सभाओं को लेकर जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बिलहरा, कर्रापुर, बंडा पहुंचकर सभा स्थलों का निरीक्षण किया और जरूरी व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।