Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म, पापा बने रणवीर सिंह ?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर कई महीनों से एक्साइटेड हैं और अब वो घड़ी आ गई है कि वे माता-पिता बन गए हैं। बच्चे के आने से पहले, दोनों को अपनी लग्जरी कार में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया, जिस पर हमेशा चौकस रहने व
Share:
दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म, पापा बने रणवीर सिंह ?
Read in your preferred language.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर कई महीनों से एक्साइटेड हैं और अब वो घड़ी आ गई है कि वे माता-पिता बन गए हैं। बच्चे के आने से पहले, दोनों को अपनी लग्जरी कार में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया, जिस पर हमेशा चौकस रहने वाले पपराजी ने नजर रखी। हालांकि वे दोनों कार में नजर नहीं आए, लेकिन इस नजारे ने फैंस में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है, वे सोच रहे हैं कि क्या उन्हें बधाई देने का समय आ गया है। इस बीच, फेमस पपाराजी ने बता दिया है कि उन्हें एक प्यारी सी बेटी हुई है। दीपिका ने नन्ही परी को जन्म दिया है।

प्राउड माता-पिता ने पिछले हफ्ते मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बच्चे के जन्म से पहले आशीर्वाद लिया और इस जीवन बदलने वाले पल की तैयारी की। जैसे-जैसे यह खबर फैलती गई, दोस्तों, परिवार और फैंस ने दीपिका और रणवीर को माता-पिता बनने के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। बॉलीवुड के इस पावर कपल की खुशी साफ झलक रही है और उनके फैंस उनके लिए इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते हैं।