बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्दी ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। फिल्म में एक ओर जहां रणवीर सिंह, कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार निभाते दिखेंगे तो वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्म में कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 83 की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में दोनों फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच रणवीर और दीपिका दुबई पहुंचे, जहां से कपल के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर भी 83 के मोंटाज दिखाए गए। इस खास पल के वक्त रणवीर और दीपिका वहीं मौजूद रहे।
दरअसल सोशल मीडिया पर विरल भियानी ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में रणवीर- दीपिका के कुछ फोटोज का कोलाज बना है, वहीं साथ ही में दिखाई दे रहा है कि बुर्ज खलीफा पर 83 के मोंटाज चल रहे हैं। इस नजारे को देखकर रणवीर और दीपिका काफी खुश हैं। इस पोस्ट को फैन्स पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में खूब तारीफें कर रहे हैं।
वहीं इससे पहले दुबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मीडिया से भी बातचीत की। इस बातचीत में फिल्म के निर्देशक कबीर खान भी मौजूद रहे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। गल्फ न्यूज ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
याद दिला दें कि रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
बता दें कि कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल, अक्किनेनी नागार्जुन की अन्नपूर्णा स्टूडियो, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने फिल्म का क्रमशः तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्शन पेश करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। पृथ्वीराज प्रोडक्शन और किच्छा सुदीपा की शालिनी आर्ट्स फिल्म को मलयालम और कन्नड़ वर्शन प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83 को पेश किया जाएगा। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।
मनोरंजन
बुर्ज खलीफा का नजारा देख बेहद खुश दिखे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्दी ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। फिल्म में एक ओर जहां रणवीर सिंह, कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार निभाते दिखेंगे तो वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्म में कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 83 की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी हैं
Read in your preferred language.