Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Sports

क्रूज बेकहम ने डेढ़ लाख डॉलर में नीलामी के लिए रखी अपनी हुडी

फुटबॉल आइकन डेविड बेकहम और उनकी डिजाइनर पत्नी विक्टोरिया बेकहम के बेटे क्रूज ने अपने हुडी को नीलामी के लिए रखा है और इसकी कीमत 1.50 लाख डॉलर (1 करोड़ रुपये से ज्यादा ) लगाई है। द सन डॉट को डॉट यूके की रिपार्ट के मुताबिक, 15 साल के क्रूज ने अपने कलेक्शन से लुई विटॉन की सुप्रीम हुडी को महंगी कीमत लगात
Share:
क्रूज बेकहम ने डेढ़ लाख डॉलर में नीलामी के लिए रखी अपनी हुडी
Read in your preferred language.

फुटबॉल आइकन डेविड बेकहम और उनकी डिजाइनर पत्नी विक्टोरिया बेकहम के बेटे क्रूज ने अपने हुडी को नीलामी के लिए रखा है और इसकी कीमत 1.50 लाख डॉलर (1 करोड़ रुपये से ज्यादा ) लगाई है। द सन डॉट को डॉट यूके की रिपार्ट के मुताबिक, 15 साल के क्रूज ने अपने कलेक्शन से लुई विटॉन की सुप्रीम हुडी को महंगी कीमत लगाते हुए बेचने के लिए रखा है। इसके साथ ही उन्होंने यह हुडी पहने हुए अपनी एक फोटो भी साझा की है।

डेविड और विक्टोरिया के डिजाइनर दोस्त किम जोन्स ने क्रूज को यह हुडी उपहार में दी थी। इस हुडी को लेकर पोस्ट में लिखा गया है, "क्रूज बेकहम की एक सुप्रीम एक्स लुइस विटॉन बॉक्स लोगो हुडी, जिसे किम जोन्स ने उन्हें उपहार में दिया था।