Monday, 14 September 2026 | 10:14 PM
Entertainment

फिल्म जगत में लगातार कोरोना का संक्रमण जारी है, एक और एक्टर हुए कोरोना की शिकार,आइये जानें

कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसके प्रकोप से इन दिनों हर कोई डरा हुआ है। आम से लेकर खास तक हर कोई इसकी चपेट में लगातार आ रहा है। अब हाल ही में कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता कुमुद मिश्रा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कुमुद को रीवा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां
Share:
फिल्म जगत में लगातार कोरोना का संक्रमण जारी है, एक और एक्टर हुए कोरोना की शिकार,आइये जानें
Read in your preferred language.

कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसके प्रकोप से इन दिनों हर कोई डरा हुआ है। आम से लेकर खास तक हर कोई इसकी चपेट में लगातार आ रहा है। अब हाल ही में कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता कुमुद मिश्रा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कुमुद को रीवा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
कुमुद मिश्रा को सांस लेने में दिक्कत के चलते रीवा के विंध्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुमुद बीते तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि पहले कुमुद की मां कोरोना वायरस की चपेट में आई थीं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। जिसके कुछ दिन बाद ही कुमुद खुद भी संक्रमित हो गए। फिलहाल कुमुद की हालत में सुधार है लेकिन उन्हें अब भी ऑक्सीजन पर ही रखा गया है।
बता दें कि कुमुद मिश्रा बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता हैं। वो कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाते हुए नजर आ चुके हैं। कुमुद ने रॉकस्टार, एयरलिफ्ट, जॉली एलएलबी, थप्पड़, बदलापुर, एमएस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी, बैंगिस्तान, रांझणा जैसी दर्जनों फिल्मों में काम किया है। उनके अभिनय को काफी पसंद किया जाता है। कुमुद निगेटिव हों या पॉजिटिव हर किरदार को बखूबी निभाते हैं