Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

महिला सशक्तीकरण का संदेश देती दिख रही है कांग्रेस, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन के विजेता को मिलेगी स्कूटी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए काग्रेस पार्टी प्रदेश में मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी 26 दिसंबर को राजधानी और झांसी में महिलाओं के लिए इसी नाम से मैराथन का आयोजन करेगी। इससे पहले कां
Share:
महिला सशक्तीकरण का संदेश देती दिख रही है कांग्रेस, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन के विजेता को मिलेगी स्कूटी
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए काग्रेस पार्टी प्रदेश में मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी 26 दिसंबर को राजधानी और झांसी में महिलाओं के लिए इसी नाम से मैराथन का आयोजन करेगी। इससे पहले कांग्रेस ने 19 दिसंबर को मेरठ में मैराथन का आयोजन किया था।

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने गुरुवार को बताया कि महिलाओं को सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए पार्टी प्रदेश में मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। लखनऊ में 26 को आयोजित की जाने वाली 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन सुबह आठ बजे 1090 चौराहे से शुरू होगी। पांच किलोमीटर लंबी यह दौड़ 1090 चौराहे पर ही खत्म होगी। इसमें 16 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र की महिलाएं भाग ले सकती हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद राजीव शुक्ला और टेलीविजन एंकर मंदिरा बेदी हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। मैराथन में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं इसके लिए आनलाइन या आफलाइन पंजीकरण करा सकती हैं। आनलाइन पंजीकरण के लिए इंटरनेट पर गूगल या उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पेज पर लिंक मिलेगा। आफलाइन पंजीकरण के लिए फार्म उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से लिए जा सकते हैं।
मैराथन में पहले तीन स्थान पाने वाली महिलाओं को एक-एक स्कूटी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। चौथे से लेकर 25वां स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसके बाद अगले 100 स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को फिटनेस बैंड देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे।
कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वादों की बरसात की थी। कांग्रेस मैराथन के अलावा एक क्विज सेशन भी आयोजित करेगी। इसमें जीत दर्ज करने वाली महिलाओं या लड़कियों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। बता दें कि पहले ही प्रियंका ने इंटर पास और ग्रेजुएट छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देने का ऐलान किया था।