Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
Entertainment

आइये जानते है KBC रजिस्ट्रेशन से जुडी कुछ खास बातें

छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय गेम शोज़ में शामिल 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीज़न 13 का सफ़र शुरू हो चुका है। सोमवार 10 मई को पहले सवाल के साथ अमिताभ बच्चन ने इस गेम शो के साथ दस्तक दे दी है। 11 मई मंगलवार को दूसरा सवाल पूछा गया। इन सवालों के सही जवाब देकर इस गेम शो में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया
Share:
आइये जानते है KBC रजिस्ट्रेशन से जुडी कुछ खास बातें
Read in your preferred language.

छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय गेम शोज़ में शामिल 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीज़न 13 का सफ़र शुरू हो चुका है। सोमवार 10 मई को पहले सवाल के साथ अमिताभ बच्चन ने इस गेम शो के साथ दस्तक दे दी है। 11 मई मंगलवार को दूसरा सवाल पूछा गया।
इन सवालों के सही जवाब देकर इस गेम शो में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। सही जवाब एसएमएस या सोनी लिव ऐप के ज़रिए दिये जा सकते हैं। चलिए, अब आपको बिना देर किये दूसरे सवाल के बारे में बता देते हैं, जिसका सही जवाब बुधवार रात 9 बजे से पहले भेजना है।
सोनी लिव ने दूसरे सवाल का वीडियो सोशल मीडिया एकाउंट्स में पोस्ट कर दिया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- काबिलियत, चाहत, हिम्मत। इनके आगे 'मुझमें' और पीछे 'है' लगाने वाले हर व्यक्ति का कौन बनेगा करोड़पति खुले दिल से स्वागत करता है। मुझमें काबिलियत है, अगर आप ऐसा इरादा रखते हैं तो आपके लिए है, यह आज का सवाल-

सवाल नम्बर 2- रूस की पहली कोविड-19 वैक्सीन का नाम क्या है?

जवाबों के विकल्प-

A. औरा V

B. स्पुतनिक V

C. वोस्तोक 1

D. फोबोस

ऐसे भेज सकते हैं सही जवाब:

अमिताभ ने वीडियो में सही जवाब भेजने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

  1. सही जवाब आप सोनी लिव ऐप के जरिए दे सकते हैं। सोनी लिव ऐप अपने फोन में डाउनलोड कीजिए। इसके बाद अपना कॉन्टेक्ट नंबर, उम्र और जेंडर लिखर भेज दीजिए।
  2. आप SMS के जरिए भी अपना जवाब दे सकते हैं। जवाब देने के लिए आप अपने मैसेज बॉक्स में KBC (स्पेस) सही जवाब (स्पेस) अपनी उम्र (स्पेस) अपना जेंडर टाइप कीजिए और 509093 पर भेज दीजिए।

इस सवाल का सही जवाब आपको आज रात 9 बजे से पहले भेजना होगा। सही जवाब देने वालों में से कम्प्यूटर द्वारा चुने गए लोगों को अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप यह भी जान सकते हैं कि हॉट सीट तक पहुंचने के लिए आपको कितने पड़ावों से गुज़रना होगा और उसके लिए क्या-क्या करना होगा-