Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
मनोरंजन

कोरोना चपेट में आयी अभिनेता सलमान खान की दोनों बहने

कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों के लिए काफी घातक साबित हो रही है। दूसरी लहर में संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि इससे बचाव की कोशिशें भी लगातार की जा रही हैं। लेकिन फिर भी ये संक्रमण आए दिन पैर पसार रहा है। बॉलीवुड भी कोरोना से अछूता नहीं रहा है। अमिताभ बच
Share:
कोरोना चपेट में आयी अभिनेता सलमान खान की दोनों बहने
Read in your preferred language.

कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों के लिए काफी घातक साबित हो रही है। दूसरी लहर में संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि इससे बचाव की कोशिशें भी लगातार की जा रही हैं। लेकिन फिर भी ये संक्रमण आए दिन पैर पसार रहा है। बॉलीवुड भी कोरोना से अछूता नहीं रहा है। अमिताभ बच्चन, सोनू सूद जैसे कई अभिनेता इसकी चपेट में आए। वहीं अब सलमान खान के घर भी इस संक्रमण ने आमद दे दी है।

दरअसल सलमान खान की दोनों बहनें अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने दी है। सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के प्रचार- प्रसार में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने अपनी दोनों बहनों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात बताई है। हालांकि सलमान ने ये भी बताया कि उनकी बहनों को कोई सिमटम्स नहीं हैं।

वहीं सलमान के इस बयान के बाद उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने बताया कि उनको अप्रैल के पहले हफ्ते में कोरोना वायरस हो गया था। लेकिन अब अर्पिता पूरी तरह से ठीक हैं। अर्पिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं अप्रैल के पहले हफ्ते में कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई थी लेकिन मुझमें कोई लक्षण नहीं थे। मैंने सभी गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल्स का पालन किया और भगवान की कृपा से मैं पूरी तरह से रिकवर हो गई हूं। सुरक्षित रहिए, स्ट्रॉन्स रहिए, पॉजिटिव रहिए।

बता दें कि सलमान खान कोरोना काल में लोगों से लगातार घर पर रहने और सुरक्षित रहने की अपील तो कर ही रहे हैं। साथ ही साथ अभिनेता लोगों की मदद करने भी लगातार आगे आ रहे हैं। सलमान खान बीते कुछ दिनों से मुंबई में बीएमसी, डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों सहित फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को भोजन, चिकित्सा उपकरण और ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवा रहे हैं। इसके अलावा बीते दिनों कर्नाटक के एक 18 वर्षीय लड़के की भी मदद की है। जिसने कोविड-19 के वजह से अपने पिता हो खो दिया। पिता की मौत के बाद लड़के ने सलमान खान से आर्थिक मदद मांगी। सलमान भी इस लड़के की मदद के लिए आगे आए हैं।