Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना गुप्ता ने बताया की जिंदगी हमेशा कुछ नया सिखाती है

लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं अभिनेत्री नीना गुप्ता कभी फिल्मों में आना ही नहीं चाहती थीं। वे कहती हैं, ‘मैं संस्कृत में पीएच.डी. करना चाहती थी। फिल्मों में काम करने की बात तो दूर-दूर तक जेहन में नहीं थी। मुझे थिएटर अच्छा लगता था, लेकिन कालेज में कभी मौका नहीं मिला, क्योंकि मैं बहुत शर्
Share:
बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना गुप्ता ने बताया की जिंदगी हमेशा कुछ नया सिखाती है
Read in your preferred language.

लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं अभिनेत्री नीना गुप्ता कभी फिल्मों में आना ही नहीं चाहती थीं। वे कहती हैं, ‘मैं संस्कृत में पीएच.डी. करना चाहती थी। फिल्मों में काम करने की बात तो दूर-दूर तक जेहन में नहीं थी। मुझे थिएटर अच्छा लगता था, लेकिन कालेज में कभी मौका नहीं मिला, क्योंकि मैं बहुत शर्मीली थी। बहरहाल, नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से निकलने के बाद फिल्म का आफर मिला और जब खुद को बड़े पर्दे पर देखा तो वह अनुभव जादुई था। उस दिन तय कर लिया कि अब फिल्में ही करनी हैं।’

निजी जीवन हो या प्रोफेशनल फैसले, नीना गुप्ता ने हमेशा दिल की सुनी। इस बारे में वे कहती हैं, ‘मैं फिल्म इंडस्ट्री में काम करना तो चाहती थी, मगर इतनी भी उतावली नहीं थी कि समझौता कर लेती। मुझे पता था कि अगर मुझे फिल्म नहीं मिलेगी, तो कुछ और कर लूंगी। हिंदी या संस्कृत की टीचर बन सकती हूं, थिएटर में पढ़ा सकती हूं। कई बार काम नहीं मिलता था, कई बार दिल भी टूटा, लेकिन मुंबई शहर ही कुछ ऐसा है कि दिन ढलते-ढलते चीजें बदल जाती थीं। इसलिए मुंबई छोड़कर जा ही नहीं पाई।’
आगामी दिनों में नीना फिल्म ‘गुडबाय’ में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। नीना गुप्ता फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जोकि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl

नीना गुप्ता की फिल्में काफी रोचक होती हैl उनकी फिल्मों में अभिनय के अलावा अच्छी स्टोरी भी होती हैl इसके चलते वह इन सभी के साथ पूरा न्याय कर पाती हैl नीना गुप्ता ने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया हैl उनकी जोड़ी कई कलाकारों के साथ पसंद की गई हैl