Thursday, 17 September 2026 | 3:12 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी का बीमारी से निधन,एशिया के सबसे बड़े ब्लॉक पूरनपुर की प्रमुख थी, समर्थकों में शोक की लहर

पीलीभीत में लंबे अरसे से बीमार चल रही महिला ब्लॉक प्रमुख की इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख की मौत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बीते पंचायत चुनाव के दौरान एशिया के सबसे बड़े ब्लॉक पूरनपुर की ब्लॉक प्रमुख चुनी गई कमलेश्वरी देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार को
Share:
पीलीभीत में ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी का बीमारी से निधन,एशिया के सबसे बड़े ब्लॉक पूरनपुर की प्रमुख थी, समर्थकों में शोक की लहर
Read in your preferred language.

पीलीभीत में लंबे अरसे से बीमार चल रही महिला ब्लॉक प्रमुख की इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख की मौत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बीते पंचायत चुनाव के दौरान एशिया के सबसे बड़े ब्लॉक पूरनपुर की ब्लॉक प्रमुख चुनी गई कमलेश्वरी देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार पूरनपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले कुरैया खास गांव में होगा। ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी प्रधान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे आशुतोष दीक्षित की मां है। जो बीते पंचायत चुनाव में एशिया के सबसे बड़े ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख चुनी गई थी।

भाजपा के नेता अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी के बेटे आशुतोष दीक्षित भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके भाजपा के कई दिग्गज नेताओं से व्यक्तिगत संबंध है। ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी के निधन के बाद तमाम भाजपा नेता आशुतोष दीक्षित को फोन कर सांत्वना दे रहे हैं। पूरनपुर विधानसभा से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने भी ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी के निधन पर दुख जताया है।