Saturday, 19 September 2026 | 11:09 AM
राजनीति

बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार ने खुद ही सीएम पद छोड़ा था

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. सीएम सम्राट ने शुक्रवार को कहा कि उनके पूर्ववर्ती एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से मुख्यमंत्री पद छोड़ा था और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) ने उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहा था.
Share:
बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार ने खुद ही सीएम पद छोड़ा था
Read in your preferred language.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. सीएम सम्राट ने शुक्रवार को कहा कि उनके पूर्ववर्ती एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से मुख्यमंत्री पद छोड़ा था और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) ने उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहा था. 

सीएम सम्राट का ये दावा तेजस्वी के उस बयान के बाद सामने आया जिसमें उन्होंने कहा था कि सीएम सम्राट ‘चुना हुआ नहीं, चुना गया नेता’ हैं. चौधरी ने यह भी दोहराया कि राज्यसभा सदस्य बन चुके नीतीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) के ‘निर्विवाद नेता’ बने हुए हैं.  

राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ने यहां एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से पद छोड़ा. हमने उनसे ऐसा नहीं कहा था. उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि जब बीजेपी के पास उनकी पार्टी से अधिक विधायक थे, तब अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें पहली बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया था और अब वह उसी सद्भाव का प्रत्युत्तर देना चाहते थे."