Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
मनोरंजन

Bhuj:The Pride Of India के अभिनेता अजय देवगन ने सासू मां तनुजा के लिए कही ये बात, हुईं भावुक

 अजय देवगन जल्द फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाले हैंl इस फिल्म का सोमवार को ट्रेलर जारी किया जाएगाl अब अजय देवगन ने अपनी सासू मां तनुजा के लिए एक खास मैसेज शेयर किया हैl उन्होंने कहा है कि तनुजा ने अपनी दोनों बेटियों को बहुत अच्छे से पाल-पोसकर बड़ा किया हैl उन्होंने यह भी कहा कि वह अपन
Share:
Bhuj:The Pride Of India के अभिनेता अजय देवगन ने सासू मां तनुजा के लिए कही ये बात, हुईं भावुक
Read in your preferred language.

 अजय देवगन जल्द फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाले हैंl इस फिल्म का सोमवार को ट्रेलर जारी किया जाएगाl अब अजय देवगन ने अपनी सासू मां तनुजा के लिए एक खास मैसेज शेयर किया हैl उन्होंने कहा है कि तनुजा ने अपनी दोनों बेटियों को बहुत अच्छे से पाल-पोसकर बड़ा किया हैl उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने सासू मां के साथ सासू मां और दामाद का ही रिश्ता नहीं रखतेl

अजय देवगन ने तनुजा का आभार भी व्यक्त किया है कि उन्होंने काजोल और तनीषा मुखर्जी का अच्छे से ध्यान रखा हैl अजय देवगन दरअसल सुपर डांसर चैप्टर 4 में नजर आए थेl इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो मैसेज दिया हैl उन्होंने काजोल, तनीषा मुखर्जी और अजय देवगन की ओर से यह मैसेज दिया हैl मैसेज में अजय कहते है, 'एक व्यक्ति के तौर पर आप बहुत ही फ्रैंक हैl एक सासू मां के तौर पर मैं आपसे सिर्फ सासू मां और दामाद वाला रिश्ता नहीं रखताl आप हमारे घर की बड़ी हैl'

अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल के बारे में भी बात की हैl उन्होंने कहा, 'तनुजा जी ने अपनी बेटियों को बहुत अच्छे से पाला-पोसा हैl' तनुजा की बेटियों काजोल और तनीषा ने भी मैसेज दिए हैंl इसके बाद तनुजा भावुक हो जाती हैl काजोल ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'सबसे बड़ी गिफ्ट जो मेरी मां ने मुझे दिया हैl वह मेरा पालन-पोषण हैl'

काजोल ने यह भी कहा कि वह इसी प्रकार अपने बच्चों को भी पालना चाहती हैl इसके बाद तनुजा को रोते हुए देखा गया और वह आंखें पोछती नजर आईl सुपर डांसर चैप्टर 4 में शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर बतौर जज नजर आते हैंl शिल्पा और तनुजा को स्टेज पर साथ में डांस करते हुए भी देखा गया। काजोल और तनीषा फिल्म एक्ट्रेस हैl