Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 AM
मनोरंजन

देव आनंद के फैन हैं भाबीजी घर पर हैं के एक्टर, नाम बदलकर रख लिया सानंद वर्मा

& टीवी के सुपरहिट सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के वैसे तो सारे सितारे ही अपने आप में काफी फेमस हैं. लेकिन सीरियल में एक चेहरा ऐसा भी है जिसको देखते ही हंसी आने लगती है और उनका तकिया कलाम है 'I LIKE IT'. ये सक्सेना जी का वो फेवरेट डायलॉग है जो आज घर-घर में हिट हो चुका है. सक्सेना जी का असली नाम सानंद वर
Share:
देव आनंद के फैन हैं भाबीजी घर पर हैं के एक्टर, नाम बदलकर रख लिया सानंद वर्मा
Read in your preferred language.

& टीवी के सुपरहिट सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के वैसे तो सारे सितारे ही अपने आप में काफी फेमस हैं. लेकिन सीरियल में एक चेहरा ऐसा भी है जिसको देखते ही हंसी आने लगती है और उनका तकिया कलाम है 'I LIKE IT'. ये सक्सेना जी का वो फेवरेट डायलॉग है जो आज घर-घर में हिट हो चुका है. सक्सेना जी का असली नाम सानंद वर्मा है और इस नाम के पीछे की कहानी भी काफी मजेदार है.

आजतक से बात करते हुए सानंद वर्मा ने ना सिर्फ सीरियल से जुड़ी बातों का जिक्र किया बल्कि अपने नाम के पीछे की कहानी के बारे में भी बताया.

सानंद वर्मा कहते हैं, 'मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि लोगों को मेरा काम पसंद आ रहा है और मैं उनकी हंसी की वजह बन रहा हूं, इस सीरियल को पाकर मुझे लगता है कि ईश्वर ने मुझ पर विशेष कृपा की है. शायद पिछले जन्म में मैंने कोई अच्छे कर्म किए होंगे जिसका फल मुझे इस जन्म में मिल रहा है, दूसरी बात ये है कि मेरी सफलता में सीरियल के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का भी बड़ा हाथ है, उनकी मदद के बिना मैं इतना कामयाब नहीं हो पाता.'