Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के फ्रेंच कट दाढ़ी लुक के पीछे 'लक' नहीं यह मशहूर निर्देशक हैं, नाम जानकर चौंक जाएंगे

अमिताभ बच्चन कई सालों से एक ही तरह के लुक में दिखते हैं। फ्रेंच कट दाढ़ी लुक। बिग बी के इस लुक को लगभग दो दशक बीत गये, मगर उन्होंने इसे आज तक नहीं बदला है। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन के लिए यह लकी है, इसलिए नहीं बदला, क्योंकि कौन बनेगा करोड़पति शो में बिग बी पहली दफ़ा इसी लुक में नज़र आये थे और इस
Share:
अमिताभ बच्चन के फ्रेंच कट दाढ़ी लुक के पीछे 'लक' नहीं यह मशहूर निर्देशक हैं, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Read in your preferred language.

अमिताभ बच्चन कई सालों से एक ही तरह के लुक में दिखते हैं। फ्रेंच कट दाढ़ी लुक। बिग बी के इस लुक को लगभग दो दशक बीत गये, मगर उन्होंने इसे आज तक नहीं बदला है। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन के लिए यह लकी है, इसलिए नहीं बदला, क्योंकि कौन बनेगा करोड़पति शो में बिग बी पहली दफ़ा इसी लुक में नज़र आये थे और इस शो ने उनकी ज़िंदगी को पटरी पर ला दिया था। मगर, सच्चाई कुछ और है। बिग बी की फ्रेंच कट दाढ़ी के पीछे डायरेक्टर ओमप्रकाश मेहरा हैं। उन्होंने अपनी बायोग्राफी में इसका खुलासा भी किया है। 

राकेश की आत्मकथा स्ट्रेंजर इन द मिरर रिलीज़ हो चुकी है और इन दिनों वो सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी छोटी-छोटी बातें वीडियोज़ के ज़रिए दे रहे हैं। इन वीडियोज़ में यह छोटी-छोटी जानकारियां लिखी हुई हैं। एक वीडियो में अमिताभ बच्चन की ओर से बताया गया है- अपनी फ़िल्म अक्स के लिए मेरे लुक को इन्होंने ही डिज़ाइन किया था। मैंने तब से इसे नहीं हटाया है। इस वीडियो के साथ राकेश ने लिखा- क्या कोई डेब्यू डायरेक्टर बड़े पर्दे पर इससे अधिक लीजेंड्री शुरुआत की उम्मीद कर सकता है? शुक्रिया अमिताभ बच्चन। अमिताभ ने फिर कभी रियल लाइफ़ में अपना लुक नहीं बदला। हालांकि, फ़िल्मों में अमिताभ का लुक ज़रूर बदलता रहा, मगर फ्रेंच बियर्ड के बिना वो कभी नहीं दिखे।