Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Sports

BCCI ने दी जानकारी, इस तारीख को हो सकती है IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2021 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को हो सकती है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि नीलामी 18 फरवरी को हो सकती है। इसके लिए जगह पर अभी फैसला होना बाकी है। बीसीसीआई को अभी यह तय करना है कि अ
Share:
BCCI ने दी जानकारी, इस तारीख को हो सकती है IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी
Read in your preferred language.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2021 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को हो सकती है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि नीलामी 18 फरवरी को हो सकती है। इसके लिए जगह पर अभी फैसला होना बाकी है। बीसीसीआई को अभी यह तय करना है कि अगले आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या नहीं। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि बार-बार जोर देकर कहा है कि इसका आयोजन घरेलू मैदान पर करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था।

ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग स्किल्स पर उठ रहे सवालों पर ऋद्धिमान साहा ने दिया बयान

अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली घरेलू सीरीज का सुचारू संचालन इस आकर्षक लीग के भारत में आयोजन का रास्ता साफ करेगा। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी, जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में ट्रांस्फर) जारी रहेगा। टीमों से रिलीज किए गए खिलाड़ी में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, (राजस्थान रॉयल्स), ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब) और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज भी शामिल है।